करियर

औचक निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री चन्द्रमोहन।

हरियाणा में जिला पंचकूला से सबसे ज्यादा डेंगू मामले सामने आने के बाद पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री चन्द्रमोहन।

पूर्व उपमुख्यमंत्री चन्द्रमोहन के साथ पूर्व चेयरमेन विजय बंसल,शशि शर्मा,सलीम डबकौरी, आरके कक्कड़,नरेश रावल समेत अन्य कांग्रेसी नेता भी औचक निरीक्षण करने पहुंचे अस्पताल। उन्होंने आज इस निरीक्षण के दौरान पंचकूला जिले में चरमराई हेल्थ व्यव्यस्थाओ पर जताई चिंता।

पूर्व उपमुख्यमंत्री चन्द्रमोहन ने डेंगू पीड़ित मरीजों को मिलकर जाना कुशलक्षेम,मरीजो को आ रही परेशानियों को देखकर जताई चिंता।

सरकारी आंकडो में जिला पंचकूला के 380 डेंगू मामले, पूर्व उपमुख्यमंत्री चन्द्रमोहन का दावा आंकड़ा 750 से पार है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा,बेरोजगारी व विकास कार्यो में पिछड़ेपन के साथ अब डेंगू के मामलों में भी नम्बर एक पर पंचकूला।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को पंचकूलावासियो से नही कोई सरोकार।

नगर निगम, जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार के नाकारापन का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने नगर निगम, पंचकूला जिला प्रशासन व हेल्थ विभाग के नकारापन को किया उजागर।

कहा समय रहते एहतियात बरतते तो आज लोगो को अपनी जिंदगी की जंग लड़ने के लिए अस्पतालों में परेशान न होना पड़ता।