जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अनूठा ATM शुरू किया है। यह प्रसिद्ध डल झील की हाउस बोट में चालू किया गया है, इसलिए उसे तैरता ATM कहा जा रहा है। इससे शिकारे में सैर करने वाले पर्यटकों को नकदी की कमी नहीं होगी। डल झील श्रीनगर का मुख्य आकर्षण है। हर साल लाखों लोग यहां सैर करने आते हैं। वे हाउस बोट यानी शिकारों में कई दिनों तक ठहरते हैं। तैरता ATM लगने से यहां पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। तैरते ATM के अलावा डल झील में फ्लोटिंग बैंक और फ्लोटिंग डाकघर की शुरुआत भी की जा चुकी है। देश में पहला तैरता ATM केरल में SBI ने ही शुरू किया था। यह नौ फरवरी को एक नाव में चालू हुआ था। यह नाव एर्नाकुलम और वयपीयन के बीच चलती है। इसे केरल शिपिंग और इनलैंड नेविगेशन कार्पोरेशन चलाता है।
श्रीनगर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अनूठा ATM शुरू
August 20, 2021
14 Views
1 Min Read
You may also like
About the author
India24x7livenews
Topics
- इंटरव्यू2
- ऑफ द फील्ड2
- करंट अफेयर्स2
- करियर57
- कारोबार5
- कॉन्ट्रोवर्सी1
- क्रिकेट की खबरें6
- ख़बरें जरा हटके7
- खेल4
- खेल की अन्य खबरें3
- गैजेट्स3
- छोटा पर्दा3
- जनरल नॉलेज1
- जम्मू काश्मीर1
- जुर्म6
- जुर्म की खबरें8
- जॉब्स1
- टैब/पीसी/लैपटॉप1
- दिल्ली2
- दुनिया2
- दुनिया4
- देश11
- धर्म8
- फिटनेस2
- फिल्म ट्रेलर और नए गाने3
- फिल्म समीक्षा5
- फ़िल्मी खबरे5
- मनोरंजन5
- मर्डर मिस्ट्री1
- राज्यों से3
- राशिफल10
- लाइफस्टाइल6
- सिनेमा9
- सीरियल किलर1
- सेलिब्रिटी – इंटरव्यू2
- सोशल मीडिया1
Add Comment