करियर

महाशिवरात्रि का पर्व आज हर्षोल्लास से मनाया गया

शिव मंदिरों में लगी लाइन

मंदिरों में आज सुबह से ही शिवभक्तों की लंबी लाइन लग रही है भक्तों की भीड़ ने कोरोना को भी मात दे दी है लोग अपनी आस्था को सर्वोपरि बता रही है। बता दें श्रवण मास की महाशिवरात्रि हिंदुओं के लिए खास महत्व रखती है इस महीने में शिव भक्त कावड़ ले कर आते थे लेकिन कोरोना के चलते इस बार कावड़ यात्रा को स्थागित कर दिया गया था इसलिए शिवभक्तों ने घर से ही जल लेकर जलाभिषेक किया है। इस दिन शिव एंव पार्वती का विवाह होने की बातें भी इतिहास में कही गई है इसलिए इसे देश भर में बढ़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है, महाशिवरात्रि पर्व जिला जींद में हर्षोल्लास से मनाया गया। शुक्रवार सुबह से ही शहर के मंदिरों में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया और मंदिर भोले बाबा के जयघोषों से गुंजायमान रहे। कुछ शिव भक्तों ने पवित्र गंगा जल से शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर सुखद जीवन की कामना की। महाशिवरात्री पर्व मंदिरों में सुबह से ही शिवभक्तों की लाइनें लगनी शुरू हो गई थी। अनेक मंदिरों में जगह.जगह भंडारों का भी आयोजन किया गया। जिसमें शिव भक्तों ने प्रशाद ग्रहण किया। महाशिवरात्रि हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन शिव एंव पार्वती का विवाह होने की बातें भी इतिहास में कही गई है इसलिए इसे देश भर में बढ़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है