बच्चा चोरी के शक में तीन महिलाओ को बनाया बंधक
छुड़वाने पहुंची पुलिस पर किया पथराव
लोनी की अशोक विहार कॉलोनी में रविवार को बच्चा चोरी के शक में लोगों ने तीन महिलाओं को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की। कालोनी वासी 14 अप्रैल को कॉलोनी से गायब हुए नौ माह के बच्चे को बरामद करने की मांग पर अड़े। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ के लिए तीनों महिलाओं को थाने लाने लगी। इसके चलते पुलिस पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। सीओ की गाड़ी समेत पुलिस के तीन वाहनों के शीशे तोड़ दिए। जैसे तैसे पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को लोगों से बचाकर थाने भेजा। पुलिस पर हमला करने वालों पर fir दर्ज की जा रही है वही तीनो महिलाओं से भी पूछताछ की जा रही है।
अशोक विहार कॉलोनी से 14 अप्रैल को 9 माह का बच्चा चोरी हुआ था। परिजनों ने लोनी थाने में दो महिलाओं द्वारा बच्चे को ले जाने की शिकायत पुलिस से भी की थी। रविवार को अशोक विहार कॉलोनी में तीन संदिग्ध महिलाएं घूमती दिखीं। इस दौरान कॉलोनी के लोगों ने इन महिलाओं को बच्चा चोरी करने के शक में पकड़ लिया और इनके साथ मारपीट की ।
पुलिस अधिकारीयों का कहना है की पुलिस पर हमला करने और विरोध करने वालों की पुलिस की ओर से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई। हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जल्द पहचान होने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। वहीं हिरासत में ली गई महिलाओं से पूछताछ की जा रही है
Add Comment